लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर परिषद से कुछ ठोस निकल कर नहीं आ रहा: पेमा खांडू

By भाषा | Updated: July 10, 2021 12:38 IST

Open in App

ईटानगर, 10 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के कामकाज के तरीके पर असंतोष जताते हुए कहा कि एजेंसी से ‘कुछ भी ठोस नहीं निकल’ रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार एनईसी के सचिव के. मोसेज चलाई के साथ शुक्रवार को बैठक में खांडू ने कहा कि हाल में यह बस एक फंडिंग एजेंसी बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विमर्श पर विमर्श कर रहे हैं लेकिन एनईसी से कुछ भी ठोस नहीं निकल रहा है। मेरा मानना है कि इसे बड़ी भूमिका निभानी है।’’

उन्होंने कहा कि एनईसी को खुद को प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान देने पर केंद्रित होने के साथ एक क्षेत्रीय विचार संगठन के रूप में खुद को फिर से स्थापित करना चाहिए।

खांडू ने कहा कि पूर्वोत्तर में एनईसी की वही भूमिका हो सकती है, जो नीति आयोग की भूमिका - एक सूत्री समाधान - की है। उन्होंने चलाई से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हममें पूर्वोत्तर को बदलने की इच्छाशक्ति है। यह आप (एनईसी) पर है कि आप एक कार्ययोजना के साथ आएं।’’

उन्होंने कहा कि एनईसी का एकमात्र एजेंडा वित्तपोषण नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?