लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता : महबूबा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:37 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जून पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जोर दिया कि भाजपा पार्षद राकेश पंडिता जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता और कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ जम्मू कश्मीर के लोगों को बदनाम करती हैं।

पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण था। जिन लोगों ने उन्हें मारा, हम उनकी निंदा करते हैं और इन चीजों से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। वास्तव में, यह जम्मू कश्मीर के लोगों को बदनाम करती हैं।”

उन्होंने कहा कि समूचे केंद्र शासित प्रदेश को ऐसी घटनाओं का फल भोगना होगा।

कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा कराए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में 15 साल के एक लड़के के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किए जाने संबंधी खबरों को लेकर पुलिस की निंदा की।

मुफ्ती ने कहा, “वे (केंद्र) जम्मू कश्मीर के लोगों की नहीं सुनते। अगर वे सुनते तो 15 साल के लड़के के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज नहीं करते। वे जो चाहते हैं करते हैं।”

उन्होंने कहा, “एक तरफ कोविड हैं और लोगों का घरों से बाहर आना मुश्किल हैं लेकिन दूसरी तरफ अगर वे यात्रा चाहते हैं तो उन्हें कौन बताएगा (ऐसा नहीं करने के लिये)? वे फैसला करने वाले हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है, वे वही करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos