लाइव न्यूज़ :

मप्र में 3.76 लाख रुपये के बंद नोट बरामद, पांच लोग धरे गए, बनाया तंत्र-मंत्र का बहाना

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:58 IST

Open in App

इंदौर, 31 मई मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने नोटबंदी के साढ़े चार साल बाद चौंकाने वाले मामले में 3.76 लाख रुपये के चलन के बाहर हुए नोट बरामद कर पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि इन लोगों को मुखबिर की सूचना पर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मानपुर क्षेत्र में एक खेत से पकड़ा गया। वे खंडवा और धार जिलों के रहने वाले हैं।

एएसपी ने बताया कि इनके पास चलन से बाहर हो चुके 500 और 1,000 रुपये के नोटों की शक्ल में कुल 3.76 लाख रुपये के विमुद्रीकृत नोट मिले।

पाराशर ने बताया, "पूछताछ में आरोपी इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कि उनके पास बंद नोटों की यह खेप कहां से आई? वे अजीबो-गरीब बहाना बनाने लगे कि वे बंद नोटों को तंत्र-मंत्र के जरिये 500 रुपये के वर्तमान में प्रचलित नोटों से बदलना चाहते थे।"

एएसपी ने बताया कि जांच के जरिये पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने बंद नोटों की खेप किन लोगों से हासिल की थी और वे इसका क्या उपयोग करने जा रहे थे?

बहरहाल, बंद नोटों की बड़ी खेपें इंदौर जिले में पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियां अब तक खुलासा नहीं कर सकी हैं कि 500 और 1,000 रुपये के बंद नोटों को नये नोटों से बदलने के गोरखधंधे में कौन लोग शामिल हैं और विमुद्रीकरण को लंबा समय बीत जाने के बावजूद वे बंद नोटों को आखिर किस तरह खपाते हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद किये जाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे