लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात वायलिन वादक जोग का निधन

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:56 IST

Open in App

पुणे, 31 अक्टूबर प्रख्यात वायलिन वादक प्रभाकर जोग का रविवार को यहां अपने आवास पर अधिक आयु संबंधी दिक्कतों के कारण निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।।

उन्होंने भारत और दुबई में 'गनारे वायलिन' शो के तहत 80 से अधिक एकल प्रस्तुति दी थी। छह दशकों से अधिक समय तक संगीतज्ञ और संगीतकार के रूप में काम करने वाले जोग ने मराठी और हिंदी फिल्म संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि संगीत क्षेत्र ने एक सच्चा साधक खो दिया है।

बारह वर्ष की आयु में, जोग ने संगीत कार्यक्रमों में वायलिन बजाना शुरू कर दिया था क्योंकि पिता की अप्रत्याशित मृत्यु के बाद उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

उन्होंने बाद में संगीतकार सुधीर फड़के (जो बाबूजी के नाम से लोकप्रिय थे) के सहायक के रूप में काम किया। 'गीत रामायण' सीरीज के गीतों में जोग की वायलिन धुनें हैं। उन्होंने फड़के के साथ 'गीत रामायण' के करीब 500 शो किए।

फिल्मों में, उन्हें मराठी फिल्म ''श्री गुरुदेवदत्त'' में वायलिन वादक के रूप में पहला काम मिला। उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे जिनमें 2015 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ के लिए प्रतिष्ठित गान सम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार भी शामिल है।

मंगेशकर (92) ने ट्विटर पर जोग को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ''मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि महान वायलिन वादक और संगीतकार प्रभाकर जोग का आज निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।''

जोग की आत्मकथा ''स्वर आले जुलुनी'' में उनके जीवन और उनकी संगीत यात्रा का विवरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?