लाइव न्यूज़ :

मशहूर पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:12 IST

Open in App

अमृतसर, 21 नवंबर मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं।

पारिवारिक मित्र भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि बावा ने यहां शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

संधू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार शाम को अस्पताल ले जाया गया था।

गुरमीत बावा के पति कृपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक है। दूरदर्शन में प्रस्तुति के बाद बावा सुर्खियों में आईं थीं। वह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नजर आने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में 1944 में जन्मीं गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुईं।

अपने गायिकी के सफर के दौरान गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बावा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

चन्नी ने ट्विटर पर कहा, ''गुरमीत बावा के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।''

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल समेत अन्य हस्तियों ने भी बावा के निधन पर शेाक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लालपुर में महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की दी सौगात

कारोबारहिंसा से मुक्त और सुरक्षित समृद्ध बस्तर हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतराज्य सरकार के अधिकारी और नौकरशाह ‘माननीय’ शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने-केवल मंत्री करेंगे

भारतबिहार सरकारी स्कूलः शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, नहीं मिल रहा 69,000 शिक्षक के सर्टिफिकेट