लाइव न्यूज़ :

मशहूर पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:41 IST

Open in App

अमृतसर, 21 नवंबर मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं।

पारिवारिक मित्र भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि बावा ने यहां शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बावा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

संधू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुरमीत बावा के पति किरपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक हैं। दूरदर्शन में प्रस्तुति के बाद बावा सुर्खियों में आईं थीं। वह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नजर आने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में 1944 में जन्मीं गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुईं।

अपने गायिकी के सफर के दौरान गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बावा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन को पंजाब और दुनियाभर के पंजाबी लोक गीतों के प्रशंसकों के लिए बड़ी क्षति करार दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बावा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

चन्नी ने ट्विटर पर कहा, ''गुरमीत बावा के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।''

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल समेत अन्य हस्तियों ने भी बावा के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू