लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात उड़िया अभिनेता मिहिर दास दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:48 IST

Open in App

कटक (ओडिशा), 10 दिसंबर प्रख्यात उड़िया अभिनेता मिहिर दास को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दास का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि 55 वर्षीय अभिनेता गुर्दा रोग से पीड़ित हैं। वह कुछ साल से डायलिसिस करा रहे हैं। फिलहाल वह कटक के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।

अभिनेता के पुत्र अमलान ने कहा कि दास की तबीयत तेजी से ठीक हो रही है। उन्होंने सभी से उनकी बेहतरी के लिये कामना करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ''दिल का दौरा बहुत हल्का था और कोई समस्या नहीं है। रक्तचाप हल्का-तेज होना गुर्दा रोगियों के लिये सामान्य बात है।''

उड़िया फिल्म एवं टीवी के प्रमुख सदस्यों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

तीन दशक लंबे अपने करियर में दास को 1998 में आई ''लक्ष्मी प्रतिमा'' और 2005 में आई ''फेरिया मो सोना भाउनी'' में अभिनय के लिये राज्य सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिल चुका है। ''पुआ मोरा भोलाशंकर'' फिल्म से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी।

दास को 2007 में 'मु ताते लव करुची' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार और 2010 में 'प्रेमा अधे अख्यारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार भी मिल चुका है। वह टीवी चैनलों पर समाज संबंधी कार्यक्रमों के लोकप्रिय एंकर भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह