लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात उड़िया अभिनेता मिहिर दास दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:24 IST

Open in App

कटक (ओडिशा), 10 दिसंबर प्रख्यात उड़िया अभिनेता मिहिर दास को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दास का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि 55 वर्षीय अभिनेता गुर्दा रोग से पीड़ित हैं। वह कुछ साल से डायलिसिस करा रहे हैं। फिलहाल वह कटक के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।

अभिनेता के पुत्र अमलान ने कहा कि दास की तबीयत तेजी से ठीक हो रही है। उन्होंने सभी से उनकी बेहतरी के लिये कामना करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ''दिल का दौरा बहुत हल्का था और कोई समस्या नहीं है। रक्तचाप हल्का-तेज होना गुर्दा रोगियों के लिये सामान्य बात है।''

उड़िया फिल्म एवं टीवी के प्रमुख सदस्यों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

तीन दशक लंबे अपने करियर में दास को 1998 में आई ''लक्ष्मी प्रतिमा'' और 2005 में आई ''फेरिया मो सोना भाउनी'' में अभिनय के लिये राज्य सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिल चुका है। ''पुआ मोरा भोलाशंकर'' फिल्म से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी।

दास को 2007 में 'मु ताते लव करुची' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार और 2010 में 'प्रेमा अधे अख्यारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार भी मिल चुका है। वह टीवी चैनलों पर समाज संबंधी कार्यक्रमों के लोकप्रिय एंकर भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया