लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात ‘मप्पिलपट्टू’ गायक पीर मोहम्मद का 78 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:40 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 16 नवंबर जानेमाने ‘मप्पिलपट्टू’ कलाकार पीर मोहम्मद का मंगलवार को यहां मुझुप्पिलंगड में उनके आवास में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोहम्मद अपने मप्पिल गीतों के लिए लोकप्रिय थे।

सूत्रों ने बताया कि गायक 78 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। मोहम्मद की विशेष गायन शैली थी जिससे उन्हें सुनने वाले मुग्ध हो जाते थे। उन्होंने कई दशकों तक अपनी आवाज में कई मप्पिल गीत गाये। वह अजीज अहमद के पुत्र थे जो यहां तालसरी के रहने वाले थे।

मोहम्मद की मां का नाम बिलकिस था जो तमिलनाडु की तेनकासी की थीं। मोहम्मद का जन्म आठ जनवरी 1945 को हुआ था और उन्होंने एक गायक के रूप में चार हजार से ज्यादा गाने गाये। मंच पर प्रदर्शन के अलावा उन्होंने ए टी उमर और के. राघवन मास्टर के साथ मलयाली फिल्मों में भी काम किया था।

उन्हें केरल लोकगीत अकादमी सम्मान सहित कई पुरस्कार मिले। मोहम्मद के परिवार में उनकी पत्नी रेहाना और चार बच्चे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि मोहम्मद ने ‘मप्पिलपट्टू’ को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी