लाइव न्यूज़ :

मशहूर लावणी कलाकार सुरेखा पुनेकर राकांपा में शामिल

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:21 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर मशहूर लावणी कलाकार सुरेखा पुनेकर बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गयीं।

राकांपा में शामिल होने के बाद पुनेकर ने कहा कि वह लोगों की सेवा एवं महिलाओं के मुद्दों का समाधान करना चाहती हैं । उन्होंने कहा, ‘‘ बिना किसी शर्त के मैं पार्टी में शामिल हुई हूं।’’

भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने मंगलवार को यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि राकांपा ऐसी पार्टी है जो ‘ किसी भी लिपे-पुते चेहरे को चूम लेगी।’’

इस टिप्पणी पर पुनेकर ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘‘ हर महिला मेकअप करती है । यह (बयान) महिलाओं का अपमान है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’’

पुनेकर के अलावा गायिका देवयानी बेंद्रे भी राकांपा से जुड़ गयी हैं ।

इस मौके पर पवार ने कहा कि राज्य में हमेशा ही लोक कला और कलाकारों को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा , ‘‘जिस तरह राकांपा सभी जातियों एवं धर्मों के लोगों को अपने से जोड़ती है, उसी तरह पार्टी में सभी पेशों/व्यावसायों के लोग भी हैं। ’’

राकांपा, शिवसेना एवं कांग्रेस के साथ गठबंधन कर महाराष्ट्र में सत्तासीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया