लाइव न्यूज़ :

विख्यात कश्मीरी लेखक अजीज हाजिनी का निधन

By भाषा | Updated: September 12, 2021 12:53 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 सितंबर विख्यात लेखक और जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के पूर्व सचिव अज़ीज़ हाजिनी का शनिवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 64 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हाजिनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुर जिले के सोनावारी के रहनेवाले हाजिनी जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और उन्होंने कई किताबें लिखीं।

हाजिनी के निधन पर कई संगठनों, राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने एक ट्वीट में कहा कि डॉक्टर हाजिनी के निधन से जम्मू-कश्मीर के साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई। उनकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?