लाइव न्यूज़ :

विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी का निधन

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:20 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी सोमवार को अपने आवास पर मृत पाए गए। वह 74 वर्ष के थे। ईरानी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे और अकेले रहते थे। उनके नजदीकी दोस्त रफीक इलियास के अनुसार, दक्षिण मुंबई के पास धोबीतालाव में अपने घर में ईरानी ने संभवत: 30 जुलाई को अंतिम सांस ली होगी।

इलियास ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह बेहद दुखद खबर है। शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान उनकी मौत हुई होगी क्योंकि वह बाथरूम में पाए गए। शुक्रवार से उन्हें प्रेस क्लब या उस जगह पर नहीं देखा गया जहां वह आमतौर पर सुबह का नाश्ता करते थे।”

उन्होंने कहा, “हम सब सोच रहे थे कि वह शहर से बाहर गए हैं, इसलिए हम इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि वह रविवार रात को वापस आ जाएंगे। लेकिन आज हमें चिंता हुई। हमने पुलिस को बुलाया और दरवाजा तोड़ा।”

इलियास के मुताबिक ईरानी की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें पिछले साल कोविड भी हुआ था। मुंबई प्रेस क्लब के आधिकारिक सोशल मीडिया खाते ने भी ट्वीट कर ईरानी के निधन की जानकारी दी।

प्रेस क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, “रशीद ईरानी, 74, देश के सबसे अग्रणी फिल्म समीक्षकों में से एक, का घर पर 30 जुलाई को निधन हो गया। उन्हें 2-3 दिनों से नहीं देखा गया था। उनके दोस्तों, क्लब के अधिकारियों और पुलिस द्वारा तलाशने के बाद उनके घर पर उनका पार्थिव शरीर पाया गया।”

क्लब ने कहा कि ईरानी टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स और वेबसाइट स्क्रॉल के लिए लिखते थे और वह मुंबई प्रेस क्लब सोसाइटी के एक स्तंभ थे। निर्देश करण जौहर और सुधीर मिश्रा जैसी फिल्म जगत की हस्तियों ने भी दिवंगत समीक्षक को श्रद्धांजलि दी।

जौहर ने कहा कि सिनेमा पर ईरानी की सूक्ष्मदृष्टि को हमेशा सराहा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “रशीद की आत्मा को शांति मिले। उनके साथ बिताये पल मुझे याद हैं।” मिश्रा ने 1980 के दशक के दिनों को याद करते हुए कहा कि ईरानी “बंबई के उस तरह के निवासी थे” जिन्हें मैं पसंद करता था।

पिछले साल ईरानी ने मिडडे को दिए साक्षात्कार में कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से वह लोगों से मिल नहीं पा रहे थे जिससे वह अकेला महसूस कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित