लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात शेफ और फिल्म निर्माता नौशाद का निधन

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:02 IST

Open in App

प्रख्यात शेफ एवं मलयालम फिल्म निर्माता नौशाद का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि वह 54 वर्ष के थे और पिछले तीन वर्षों से पेट संबंधी बीमारियों के चलते उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। परिवार को इससे पहले भी सदमा पहुंचा था जब इस महीने की शुरुआत में नौशाद की पत्नी शीबा का दिल का दौरा पड़ने से 12 अगस्त को निधन हो गया।प्रमुख रेस्तरां एवं कैटरिंग समूह ‘नौशाद द बिग शेफ’ के मालिक रहे नौशाद को राज्य में मशहूर हस्तियों और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए व्यंजन तैयार करने के लिए जाना जाता था। इसके अलावा, स्थानीय चैनलों में पाक कार्यक्रमों (कुकरी शो) के प्रस्तुतकर्ता और विभिन्न पाक प्रतियोगिताओं के जज रहे शेफ ने वर्ष 2005 में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ममूटी-अभिनीत "कज़्चा" का निर्माण करके फिल्म उद्योग में कदम रखा था। बाद में उन्होंने “चत्तंबी नाडू”, “लायन”, “बेस्ट एक्टर” और “स्पैनिश मसाला” जैसी कुछ चुनिंदा फिल्मों का निर्माण किया। एक करीबी दोस्त द्वारा हाल में एक फेसबुक पोस्ट किए जाने के बाद उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लोगों को हुई। अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने याद किया कि कैसे नौशाद ने अपने टीवी कार्यक्रमों के जरिए केरल वासियों को विभिन्न व्यजंनों से रूबरू कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है