लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के अस्पताल में निधन

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:45 IST

Open in App

कोलकाता, 15 नवंबर बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी दीपा चटर्जी, पुत्र सौगत चटर्जी और पुत्री पौलोमी बसु हैं।

चटर्जी को कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था और उनका तंत्रिका तंत्र और किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे।

उनका कोरोना संक्रमण ठीक हो गया था लेकिन प्लाज्मा थेरेपी और डायलिसिस और कई दूसरी प्रक्रियाओं के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ।

चिकित्सकों ने 13 नवंबर को कहा था कि उपचार का उनके शरीर पर असर नहीं हो रहा था।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, “हम बेहद भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि श्री सौमित्र चट्टोपाध्याय ने बेल व्यू क्लीनिक में आज (15 नवंबर 2020) को अपराह्र 12 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली। हम उन्हें श्रद्धांजलित अर्पित करते हैं।”

अभिनेता की बेटी ने पत्रकारों से बात करते हुए उनकी अंतिम यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी। चटर्जी का अंतिम संस्कार देर शाम किए जाने की जानकारी दी गई थी।

खबर सुनने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्य सचिव अल्पन बंधोपाध्याय और मंत्री इंद्रनील सेन के साथ बेल व्यू क्लीनिक पहुंचीं।

अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चटर्जी “एक योद्धा थे जिन्हें उनके काम के लिये याद किया जाता रहेगा। यह बंगाल और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के लिये दुखद दिन है।”

बनर्जी ने कहा, “मैंने छह अक्टूबर को उनसे (सौमित्र चटर्जी से) फोन पर बात की थी, जब कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे विश्वास से भरे थे। वह कोविड-19 से उबर चुके थे, लेकिन वह चले गए।”

उन्होंने कहा कि उनका निधन देश के फिल्म समुदाय के लिये “अपूरणीय क्षति” है।

बनर्जी ने कहा, “फेलूदा नहीं रहे। ‘अपु’ ने अलविदा कह दिया। विदाई, सौमित्र (दा) चटर्जी। वह अपने जीवनकाल में दिग्गज रहे। अंतरराष्ट्रीय, भारतीय और बंगाली सिनेमा ने एक महान सितारा खो दिया। हमें आपकी कमी बहुत महसूस होगी। बंगाल का फिल्म जगत अनाथ हो गया।”

अभिनेता के निधन की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग उनकी अंतिम झलक पाने के लिए अस्पताल के बाहर एकत्र हो गये।

उनकी पत्नी, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को टेक्नीशियन स्टूडियो ले जाया गया, जहां अभिनेताओं और निर्देशकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

वहां से, चटर्जी के पार्थिव शरीर को कोलकाता के सांस्कृतिक केंद्र रवीन्द्र सदन ले जाया गया जहां उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिनेता की अंतिम यात्रा दक्षिण कोलकाता के केराटोला श्मशान घाट के लिए देर शाम शुरू होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री सौमित्र चटर्जी का निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चटर्जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक ‘‘रत्न’’ खो दिया, जिसने बांग्ला सिनमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सौमित्र चटर्जी जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। वे एक प्रतिष्ठित कलाकार थे, जिन्होंने बांग्ला सिनेमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं। सौमित्र दा के रूप में भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक रत्न खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और उनके चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।’’

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी चटर्जी के निधन पर शोक जताया।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता के निधन पर उनके साथ काम कर चुके कई अभिनेताओं और निर्देशकों ने शोक व्यक्त किया।

करीब छह दशकों के अपने करियर में चटर्जी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत राय के निर्देशन में कई फिल्मों में अभिनय करने वाले चटर्जी को बंगाली सिनेमा को राय के साथ दुनिया तक पहुंचाने के लिये याद किया जाएगा।

सत्यजीत राय के बेटे फिल्म निर्देशक संदीप राय ने कहा, “वह उत्कृष्ट अभिनेता थे। पिछले छह दशकों से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। वह हर चीज को लेकर सजग थे। …उन्हें सब कुछ सटीक चाहिए होता था।”

कई फिल्मों में उनकी सह कलाकार रहीं अपर्णा सेन ने कहा कि चटर्जी उनके लिये परिवार की तरह थे।

सेन ने कहा, “मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह हमारे साथ नहीं हैं। मुझे अंत तक किसी चमत्कार की उम्मीद थी।”

चटर्जी को 2018 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन डी ऑनर’ से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट