लाइव न्यूज़ :

किसी एक शैली के अभिनय में नहीं बंधने की वजह से अलग पहचान बनी: पवन मल्होत्रा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:08 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर जानेमाने अदाकार पवन मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें किसी एक शैली विशेष के अभिनय में बंधना कभी सही नहीं लगा और यही वजह है कि मनोरंजन जगत में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘चिल्ड्रन ऑफ वॉर’, ‘जब वी मेट’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं का उदाहरण देते हुए मल्होत्रा ने कहा कि वह पर्दे पर अलग-अलग लोगों के जीवन को उतारना पसंद करते हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अच्छी और अलग-अलग कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं। यह एक कला है और अभिनेता का काम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता वाला व्यक्ति बनना है। मैं केवल किसी और की तरह दिखने की कोशिश करता हूं लेकिन मैं उसके जैसा दिखने के लिए कड़ी मेहनत करता हूं।’’

भारतीय अभिनय जगत के मंजे हुए कलाकारों में गिने जाने वाले मल्होत्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला विषयों में स्नातक की पढ़ाई के बाद रिचर्ड एटनबरो की मशहूर फिल्म ‘गांधी’ के परिधान विभाग में सहायक के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

इसके बाद उन्होंने ‘जाने भी दो यारो’, ‘खामोश’ और ‘मोहन जोशी हाजिर हो’ के लिए प्रोडक्शन सहायक की भूमिका अदा की। वह ‘ये जो है जिंदगी’ में सहायक निर्देश रहे और अभिनेता के रूप में पदार्पण 1984 में बनी फिल्म ‘अब आएगा मजा’ से किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!