लाइव न्यूज़ :

'सोशल मीडिया ने नहीं बल्कि भारत की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नकारा', फेसबुक से सांठगांठ के कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: August 30, 2020 07:51 IST

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक महीने के भीतर दूसरी बार पत्र लिखकर पूछा कि इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी की भारतीय इकाई की ओर से सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति पूर्वाग्रह रखने के आरोपों के संदर्भ में क्या कदम उठाए जा रहे हैं ?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और फेसबुक के बीच मिलीभगत के कांग्रेस के आरोपों पर अमित मालवीय ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि किसी सोशल मीडिया संस्था ने नहीं बल्कि भारत की जनता ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी को नकार दिया।

नयी दिल्ली: भाजपा और फेसबुक के बीच मिलीभगत के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि किसी सोशल मीडिया संस्था ने नहीं बल्कि भारत की जनता ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी को नकार दिया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक महीने के भीतर दूसरी बार पत्र लिखकर पूछा कि इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी की भारतीय इकाई की ओर से सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति पूर्वाग्रह रखने के आरोपों के संदर्भ में क्या कदम उठाए जा रहे हैं ?

कांग्रेस नेता ने जुकरबर्ग को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता ने अमेरिका की मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ की एक खबर का हवाला देते हुए जुकरबर्ग को पत्र लिखा है। उनका दावा है कि इस पत्रिका की खबर से भाजपा एवं फेसबुक इंडिया के ‘एक दूसरे को फायदा पहुंचाने और पक्षपात के सबूत’ तथा दूसरी जानकारियां सामने आई हैं।

मालवीय ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राहुल गांधी सोचते हैं कि चुनावों में उनकी लगातार पराजय के लिए उन्हें छोड़कर बाकी सब जिम्मेदार हैं। उन्हें मान लेना चाहिए कि जनता का कांग्रेस या राहुल गांधी के निष्प्रभावी, अदूरदर्शी नेतृत्व में कोई भरोसा नहीं रहा है। किसी सोशल मीडिया संस्था ने नहीं बल्कि भारत की जनता ने उन्हें नकारा है।’’

‘व्हाट्सऐप -भाजपा की सांठगांठ’ का पहले हो चुका खुलासा: राहुल गांधी

‘टाइम’ की खबर शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया कि इससे ‘व्हाट्सऐप और भाजपा की सांठगांठ’ का खुलासा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारत में व्हाट्एसऐप का 40 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं।

व्हाट्सऐप को पैसे के लेनदेन की सेवा आरंभ करने के लिए मोदी सरकार की अनुमति की जरूरत है। ऐसे में व्हाट्सऐप भाजपा की गिरफ्त में है।’’ उल्लेखनीय है कि व्हाट्सऐप का स्वामित्व फेसबुक के पास है। वेणुगोपाल ने गत 17 अगस्त के लिखे अपने पत्र का हवाला दिया और जुकरबर्ग से सवाल किया कि कांग्रेस ने पहले जो मुद्दे उठाए थे उन पर फेसबुक की तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं? 

टॅग्स :राहुल गांधीफेसबुकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह