लाइव न्यूज़ :

गंध महसूस नहीं होना कोविड-19 का हो सकता है एक मुख्य लक्षण :अनुसंधान में हुई पुष्टि

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी वैज्ञानिकों ने एक नये अनुसंधान में पाया है कि सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को गंध महसूस नहीं होना, उनमें कोविड-19 की पहचान करने का श्रेष्ठ संकेत भी हो सकता है।

जर्नल केमिकल सेंसेज में दो नये अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के नतीजे प्रकाशित किये गये हैं, जिसमें यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि अक्सर कोविड-19 के मरीज गंध महसूस नहीं कर पाते हैं और यह लक्षण लंबे समय तक देखने को मिल सकता है।

कुल 23 देशों के 4,500 से अधिक कोविड-19 के मरीजों पर ये अध्ययन किये गये।

अध्ययनों में यह पाया गया है कि 0-100 के मापक(स्केल) पर गंध महसूस नहीं होने की औसत माप 79.7 दर्ज की गई जो इस संबंध में (गंध महसूस नहीं होने के) मजबूत संकेत देता है।

डेनमार्क के आरहस विश्वविद्यालय के अलेक्जेंडर विक फजेलस्टैड ने कहा, ‘‘इससे यह पता चलता है कि इस लक्षण के बारे में अवगत होना कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रोग का एक मात्र लक्षण हो सकता है। ’’

अनुसंधान में यह पाया गया कि सिर्फ आधे मरीजों की ही गंध महसूस करने की क्षमता 40 दिनों के बाद वापस आ सकी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अन्य वायरस संक्रमण वाले रोगों से इस रोग को अलग करता है और यह मरीजों के लिए दीर्घकालीन समस्या पैदा करता है।’’

वैज्ञानिकों ने अनुसंधान में शामिल किये गये मरीजों के स्वाद महसूस करने में भी कमी दर्ज की।

नये अध्ययन में दुनिया भर के देशों से कहीं अधिक मात्रा में आंकड़े एकत्र किए गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच