लाइव न्यूज़ :

जुनुनी फोटो पत्रकार ही नहीं शांत और गंभीर बेटा भी था : दानिश सिद्दीकी के पिता ने कहा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:09 IST

Open in App

मनीष सैन

नयी दिल्ली, 17 जुलाई गर्व और दुख से भरी आवाज में अपने ‘प्रतिभाशाली’ बेटे दानिश सिद्दीकी को याद करते हुए मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने कहा, ‘‘वह बहुत भावुक व्यक्ति था।’’

इससे पहले अफगान समाचार चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अफगानिस्तान में कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में संघर्ष के दौरान दानिश की मौत हो गई। बताया जाता है कि कंधार, खास तौर से स्पिन बोल्डक में पिछले कुछ दिनों से भीषण संघर्ष चल रहा है।

भारतीय पत्रकार दानिश कंधार में संघर्ष कवर कर रहे थे।

जामिया के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने कहा, ‘‘वह बहुत शांत, मृदु और प्यार करने वाला बेटा था। उसे बच्चों से बहुत प्यार था। वह बहुत भावुक था।’’ दानिश की मृत्यु की खबर आने के एक दिन बाद उनके पिता ने यह बातें कहीं।

हमेशा जान को खतरे में डालने वाले दानिश के काम के बारे में बात करते हुए अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि समय के साथ-साथ परिवार को उसके काम की आदत हो गयी थी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘शुरुआत में हम उससे कहते थे कि ऐसी नौकरी का क्या फायदा, लेकिन धीरे-धीरे हमें आदत हो गई। वह हमें बताता था कि उसे सुरक्षा मिली हुई है, और वह पूरी सुरक्षा के साथ यात्रा करता है। हमने उसे सिर्फ एहतियात बरतने को कहा था।’’

पिछले एक साल में दानिश सिद्दीकी ने देशभर में कोविड-19 महामारी संबंधी कई तस्वीरें ली थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत प्रतिभाशाली था। वह अपने काम के प्रति समर्पित था और उसे चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता था। महामारी, दिल्ली दंगों के दौरान भी चुनौतियों के बावजूद उसने तस्वीरें लीं।’’

अख्तर याद करते हैं, बचपन में वह बहुत ‘‘जुनुनी और ऊर्जावान था।’’ वह अगर किसी बात पर एक बार अपना मन बना लेता था तो उसे जरूर पूरा करता था। पुत्रशोक में डूबे पिता ने कहा, ‘‘वह बहुत साहसी था।’’

दानिश सिद्दीकी 2011 से समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ बतौर फोटो पत्रकार काम कर रहे थे। उन्होंने अफगानिस्तान और ईरान में युद्ध, रोहिंग्या शरणार्थी संकट, हांगकांग में प्रदर्शन और नेपाल में भूकंप जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की तस्वीरें ली थीं।

मुंबई में रह रहे दानिश को पुलित्जर पुरस्कार भी मिल चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग