लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बनने में ज्यादा वक्त नहीं : न्यायमूर्ति नरीमन

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रोहिंगटन फली नरीमन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि वह वक्त ज्यादा दूर नहीं जब भारत को पहली प्रधान न्यायाधीश मिलेंगी।

न्यायामूर्ति नरीमन ने 26वें न्यायमूर्ति सुनंदा भंडारे स्मृति व्याख्यान में कहा, “भारत में, एक महिला राष्ट्रपति रह चुकी हैं लेकिन दुर्भाग्य से देश में एक महिला राष्ट्रपति और एक महिला प्रधानमंत्री होने के बावजूद कभी कोई महिला प्रधान न्यायाधीश नहीं रही।”

“इतिहास की महान महिलाएं” विषय पर न्यायमूर्ति नरीमन ने कहा, “आज हम (न्यायमूर्ति) सुनंदा की तस्वीर देखते हैं। वह भारत की प्रधान न्यायाधीश बनने की संभावित उम्मीदवारों में थीं। दुर्भाग्य से, जीवन उनके प्रति क्रूर रहा और उनका उल्लेखनीय करियर सिमट गया।”

उन्होंने कहा, “किसी भी रूप में, मौजूदा व्यवस्था को देखते हुए, मुझे उम्मीद है कि पहली महिला प्रधान न्यायाधीश के लिये अब ज्यादा देर नहीं होगी।”

देश में 26 जनवरी 1950 को उच्चतम न्यायालय के गठन के बाद से ही अब तक नियुक्त 48 प्रधान न्यायाधीशों की सूची में एक भी महिला का नाम नहीं रहा है।

उच्चतम न्यायालय में 1950 से 2020 तक नियुक्त कुल 247 न्यायाधीशों में से सिर्फ आठ महिला न्यायाधीश रही हैं।

न्यायमूर्ति सुनंदा भंडारे 1984 में दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुई थीं और 52 साल की उम्र में 1994 में उनका निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो