लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कोविड-19 नहीं बल्कि कैबिनेट बिस्तार : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:56 IST

Open in App

कारवार, दो अगस्त कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुये, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि इसका ध्यान केवल कैबिनेट बिस्तार पर है, न कि कोविड-19 पर ।

उत्तर कन्नड़ जिले के जिला मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पर्याप्त अस्पतालों, बिस्तरों, वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन के अभाव में हजारों लोगों की मौत हो गयी । ऐसा फिर से होने को रोका जाना चाहिये लेकिन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोविड-19 पर ध्यान केंद्रित करने की जगह कैबिनेट के बिस्तार के लिये दौड़ रहे हैं ।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक अन्य कार्यों के लिये अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने की जगह मंत्री पद के लिये लॉबिंग करने के वास्ते बेंगलुरू में हैं ।

सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों के लिये लोगों की जान से बढ़ कर मंत्री का पद है । उन्होंने सरकार को आगाह किया कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि स्थिति लॉकडाउन तक नहीं पहुंचे ।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि पिछले दो दिनों में संक्रमितों की संख्या प्रदेश में दो हजार के आस-पास थी। सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने की होनी चाहिये । उन्होंने दावा किया पड़ोसी महाराष्ट्र और केरल में तीसरी लहर की शुरूआत पहले ही हो चुकी है।

पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के आलोक में कांग्रेस नेता ने कहा कि टीकों की दोनों खुराक लगवा चुके लोगों के लिये महामारी के नियमों में ढील नहीं दी जानी चाहिये और पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों के लिये निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य किया जाना चाहिये ।

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1875 नये मामले सामने आये थे जबकि 25 लोगों की मौत हो चुकी है । राज्य में अब भी 24 हजार मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह