लाइव न्यूज़ :

जासूसी कराए जाने से भयभीत नहीं, सीएए के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : भट्टाचार्य

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 जुलाई ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के मुख्य सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पेगासस फोन निगरानी से भयभीत नहीं हैं और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

'द वायर’ न्यूज पोर्टल ने बुधवार को पेगासस प्रकरण से जुड़े अपने लेख में कहा कि असम के दो प्रमुख व्यक्तियों के नाम भी उन लोगों की सूची में शामिल हैं, जिनकी कथित तौर पर जासूसी की गई।

असम के इन लोगों में भट्टाचार्य और उल्फा (वार्ता समर्थक गुट) के महासचिव अनूप चेतिया के नाम बताए गए।

भट्टाचार्य ने भारतीयों की कथित निगरानी किए जाने को ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ करार दिया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस स्थिति में, यदि यह सोचा जाता है कि हम अपने फोन टैप किए जाने से डर जाएंगे तो यह गलत है। हम डरेंगे नहीं।’’

भट्टाचार्य ने कहा कि सीएए के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां