लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की धमकियों से भयभीत नहीं : गुजरात भाजपा प्रमुख ने रेमडेसिविर मुद्दे पर कहा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:54 IST

Open in App

सूरत (गुजरात), 13 अप्रैल गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के नेताओं को सूरत में रेमडेसिविर दवा की 5,000 खुराकों के मुफ्त वितरण को लेकर उन्हें धमकी देना बंद कर देना चाहिए।

दवा की कमी के बीच, पिछले हफ्ते पाटिल ने उस समय यह घोषणा कर विवाद को हवा दे दी थी कि अपने गृहनगर सूरत में वह प्रमुख कोविड दवा की 5,000 खुराकों का नि: शुल्क वितरण करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को मांग की थी कि दवा की कथित अवैध खरीद और भंडारण के लिए पाटिल को गिरफ्तार किया जाए।

पाटिल ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की 5,000 खुराकों की खरीद कानूनी तरीके से की गयी।

उन्होंने कहा, "हमने इंजेक्शन खरीदे हैं क्योंकि लोगों की जान बचाने के लिए उनकी आवश्यकता है। अगर वे हमारे प्रयासों की सराहना नहीं कर सकते, कांग्रेस को हमें धमकी देना बंद कर देना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए क्षेत्र में हैं। हम कांग्रेस की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।"

पाटिल ने कहा कि विपक्षी दल को जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इंजेक्शन देने के भाजपा के कार्य की सराहना करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 1992 में, जब कांग्रेस सत्ता में थी, सूरत में प्लेग फैला था। उस समय भी, भाजपा ने टेट्रासाइक्लिन (एंटीबायोटिक दवा) खरीदने के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए और इसे प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया।’’

पाटिल ने कहा, "कांग्रेस ने तब कोई सवाल क्यों नहीं उठाया?"

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से दवा की कथित अवैध खरीद और भंडारण को लेकर पाटिल की गिरफ्तारी की मांग की थी।,

भाजपा के सूरत कार्यालय से 10 अप्रैल को दवा का मुफ्त वितरण शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह