लाइव न्यूज़ :

मंत्री पद के लिए इच्छुक नहीं हूं: उदयनिधि स्टालिन

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:16 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 26 दिसंबर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को कहा कि उन्हें तमिलनाडु मंत्रिमंडल में मंत्री या उप मंत्री के पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

इस संबंध में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा समय-समय पर दिये गए सुझावों और मांगों के जवाब में, उदयनिधि ने एक समारोह कहा कि वह हमेशा पार्टी प्रमुख (उनके पिता एवं मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन) के साथ रहना और उनके (उदयनिधि) और लोगों के बीच एक सेतु भी बनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने युवा इकाई के सचिव का पद संभाला था, तब मुझे 24 लाख सदस्यों को पार्टी में शामिल करने का काम दिया गया था और अब लक्ष्य 2.50 करोड़ है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी यहां कम से कम पांच सीटें जीतने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों को आगामी निकाय चुनावों में ज्यादातर सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

उदयनिधि ने कहा कि जब स्टालिन ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था तब इस जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अधिक थी, लेकिन वह दो महीने के भीतर इस संख्या को कम करने में सक्षम रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को वायरस के एक नए स्वरूप ओमीक्रोन से बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल