लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री या पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं: बाजवा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री या प्रदेश पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं हैं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ उनका कुछ भी व्यक्तिगत मामला नहीं है।

बाजवा का यह बयान पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह तथा पार्टी में गुटबाजी खत्म करने के लिए गठित पार्टी की तीन सदस्यीय समिति द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के कुछ दिनों बाद आया है।

नवजोत सिंह सिद्धू, जो बेअदबी के मुद्दे को लेकर हाल के दिनों में राज्य में अपनी ही सरकार की आलोचना कर रहे हैं, पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि अमृतसर के विधायक को एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जानी चाहिए।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी नेता को एक निश्चित स्थिति तक पहुंचने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि एक कर्नल, चाहे वह कितना भी सक्षम क्यों न हो, रातोंरात जनरल नहीं बन सकता।

अमरिंदर सिंह के साथ गुप्त बैठक करने की खबरों पर बाजवा ने इससे इनकार किया, लेकिन कहा कि अगर वह उनसे मिलने आते हैं, तो उनका स्वागत है क्योंकि वे ‘‘एक कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका अपना घर है, मैं उन्हें कैसे नहीं कह सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ भी नहीं कहा है जो व्यक्तिगत है, मेरी लड़ाई हमेशा मुद्दों पर रही है।’’

एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कल रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का फोन आया और मैंने उन्हें साफ कर दिया कि मैं किसी शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, न ही मुख्यमंत्री पद और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष। मैं उम्मीदवार नहीं हूं।’’

बाजवा ने कहा, ‘‘पंजाब और पार्टी की बेहतरी के लिए पार्टी आलाकमान से मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos