अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में नहीं सामने आया कोविड-19 का एक भी मामला
By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:12 IST2020-12-26T13:12:39+5:302020-12-26T13:12:39+5:30

अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में नहीं सामने आया कोविड-19 का एक भी मामला
ईटानगर, 26 दिसंबर अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले 16,678 पर रुके हुए हैं। अबतक इस बीमारी से 56 मरीजों की जान चली गयी है।
राज्य सतर्कता अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार से अबतक कम से कम 16 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अबतक 16,454 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में इस संक्रमण से निजात की दर 98.65 फीसद है।
जाम्पा ने बताया कि फिलहाल राज्य में 168 मरीज उपचाररत हैं। ईटानगर, नाहरालागुन, निरजुली और बंदेरदेवा वाले राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे अधिक 55 मरीज उपचाररत हैं।
राज्य में अबतक 3,75,405 लोगों का कोविड-19 परीक्षण हुआ है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।