लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की रचनात्मक विचारधारा नहीं, निकट भविष्य में बिखर जाएगी पार्टीः मुकुल रॉय

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:12 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर भाजपा के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन माकपा के विरोध और कांग्रेस के विरोध के आधार पर हुआ था और पार्टी की कोई रचनात्मक विचारधारा नहीं है, लिहाजा यह पार्टी बिखर जाएगी।

रॉय ने यहां पत्रकारों से कहा कि ममता बनर्जी नीत पार्टी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करने के सिवाए कोई एजेंडा नहीं है।

गौरतलब है कि बनर्जी ने कांग्रेस से अलग हो कर 1998 में टीएमसी का गठन किया था और 2011 में बंगाल की सत्ता पर 34 साल से काबिज माकपा नीत वाम मोर्चे की सरकार को बेदखल किया था।

रॉय ने दावा किया, " पार्टी में सबकुछ ममता बनर्जी पर केंद्रित होता है और जो भी अच्छा होता है,उसका श्रेय उन्हें दिया जाता है। ऐसे में कोई भी वास्तविक आत्मसम्मान वाला राजनीतिक शख्स जिसके पास सालों का जमीनी स्तर का अनुभव है, उसका पार्टी में दमघुटना तय है और दमघोंटू माहौल किसी निजी लिमेटिड कंपनी से बदतर हो सकता है।"

रॉय को कभी बनर्जी का दायां हाथ माना जाता था। उन्होंने 2017 में पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था।

उन्होंने कहा, " बांग्ला कांग्रेस की तरह ही टीएमसी को भी शुरुआत में सफलता मिली, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगी। यह निकट भविष्य में बिखर जाएगी।"

राय का बयान ऐसे समय में आया है जब शुभेंदु अधिकारी जैसे टीएमसी नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

कांग्रेस नेता अजय मुखर्जी ने पार्टी से अलग होकर बांग्ला कांग्रेस गठित की थी जिसने 1967 और 1970 के बीच माकपा के साथ मिलकर दो बार सरकार बनाई थी लेकिन दोनों ही सरकारें ज्यादा समय तक चल नहीं पाई थीं। पार्टी का बाद में कांग्रेस में विलय कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण