लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की ओर से जतायी गई किसी चिंता की जानकारी नहीं: एनएचए के सीईओ

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ आर. एस. शर्मा ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन द्वारा भारत के कोविड-19 रोधी टीका प्रमाणन के बारे में उठाई गई किसी चिंता के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और कहा कि कोविन प्रणाली डब्ल्यूएचओ के अनुकूल है।

कोविशील्ड के दो टीके लगवाने वाले भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन में दस दिनों के पृथक-वास में रहना होगा जबकि टीके को बुधवार को संशोधित दिशानिर्देशों के तहत मंजूरी दी गई।

ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मुद्दा कोविड टीका प्रमाणन है न कि कोविशील्ड टीका और भारत तथा ब्रिटेन मामले के परस्पर समाधान के लिए वार्ता कर रहे हैं।

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ब्रिटेन द्वारा उठाई गई किसी चिंता के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने दो सितंबर को मुझसे मुलाकात की और कोविन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानना चाहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने उनकी तकनीकी टीम को अपनी तकनीकी टीम से जोड़ा जिसमें दो दौर की बातचीत हुई और दूसरे दौर की बातचीत कल हुई। उन्होंने हमें बताया है कि आगे चर्चा की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच सभी सूचना साझा हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि कोविन प्रणाली डब्ल्यूएचओ के अनुकूल है और अभी तक उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत के बारे में विदेश मंत्रालय या ब्रिटेन के उच्चायोग से कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

ब्रिटेन की सरकार के हालिया दिशानिर्देशों के बारे में ब्रिटेन के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि लंदन को कोविशील्ड टीके को लेकर कोई समस्या नहीं है लेकिन भारत में टीका प्रमाणन को लेकर कुछ मुद्दे अवश्य हैं। यह दिशानिर्देश चार अक्टूबर से प्रभावी होगा।

नये दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को अधिकारियों द्वारा तय ‘‘गैर टीकाकरण नियमों’’ का पालन करना होगा।

भारत ने मंगलवार को इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं