लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद सुधाकरन की टिप्पणी से नाराज नहीं हूं: विजयन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच फरवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि वह उनके खिलाफ की गई कांग्रेस सांसद के सुधाकरन की विवादित टिप्पणी को लेकर नाराज नहीं हैं।

साथ ही कहा कि वह ताड़ी-निकालने वाले एक मेहनती व्यक्ति का पुत्र होने को लेकर गर्व महसूस करते हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला की अगुवाई वाली ‘‘ऐश्वर्य यात्रा’’ के दौरान मंगलवार को सुधाकरन ने कहा था कि ताड़ी-निकालने वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले विजयन श्रमिक वर्ग से संबंधित ऐसे पहले मुख्यमंत्री के तौर पर याद किए जाएंगे जोकि हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं।

कन्नूर से सांसद सुधाकरन की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर विजयन ने कहा कि वह इस टिप्पणी को अपमानजनक नहीं मानते क्योंकि वह एक ताड़ी-निकालने वाले शख्स के पुत्र हैं।

इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता सुधाकरन की टिप्पणी को यह कहकर कमतर साबित करते दिखे कि यह अपमानजनक नहीं हैं।

एक दिन पहले ही कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति ने कहा था कि वह इस मामले की जांच करेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बयान आम बोलचाल के लहजे में दिया गया था।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया था कि इस टिप्पणी को नजरअंदाज कर ‘‘सामान्य बयान’’ के तौर पर लेना चाहिए लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि सुधाकरन ने किसी तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं की है।

टिप्पणी को लेकर सुधाकरन की आलोचना करने वाली कांग्रेस की एकमात्र महिला विधायक शनिमोल उस्मान ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद से माफी मांगी और कहा कि उन्हें प्रतिक्रिया देने से पहले सुधाकरन से बात करनी चाहिए थी।

वहीं, दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने केवल मुख्यमंत्री के परिवार की आजीविका का उल्लेख किया था। इसका उद्देश्य उनकी वर्तमान 'भव्य जीवन शैली' को इंगित करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया