लाइव न्यूज़ :

'जय श्री राम' का नारा लगाने वाले सभी लोग 'मुनि' नहीं हैं: राशिद अल्वी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:29 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 12 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी के इस बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है कि ‘जय श्री राम' का नारा लगाने वाले सभी लोग 'मुनि' नहीं हैं और ऐसे लोगों से होशियार रहने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बयान को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है।

अल्वी ने बृहस्पतिवार रात यहां कल्कि महोत्सव में रामायण का हवाला देते हुए कहा, "आज कई लोग हैं जो 'जय श्री राम' का नारा लगाते हैं लेकिन वे सभी मुनि नहीं हैं और इनसे होशियार रहने की जरूरत है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमें देश में ऐसा माहौल बनाना है जिसका जिक्र राम राज्य में किया गया है जहां नफरत की कोई जगह नहीं है, जहां बकरी और शेर एक जगह पर पानी पीते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 'जय श्री राम' का नारा लगाकर लोगों को गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से हमें होशियार रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब लक्ष्मण जी की हालत खराब (मूर्च्छा) होती है और कहा जाता है कि संजीवनी बूटी सूरज निकलने से पहले आनी चाहिए वरना जिंदगी बचनी मुश्किल है, तो हनुमान जी की जिम्मेदारी लगाई जाती है कि जाइए संजीवनी बूटी लेकर आइए...। उधर, रावण एक राक्षस को संत बनाकर भेज देता है, एक मगरमच्छ हनुमान जी के पांव पकड़ लेता है। उसे किसी ने श्राप दिया था जो एक अप्सरा थी। वह हनुमान जी से कहती है कि हनुमान क्यों वक्त खराब कर रहे हो तुम्हें तो सूरज निकलने से पहले संजीवनी बूटी लेकर जानी है। यह जो सामने बैठा है और ‘जय श्री राम’ कह रहा है, वह मुनि नहीं, घोर राक्षस है।’’

अल्वी के बयान की भाजपा नेता अमित मालवीय ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने अल्वी की वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, "सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ‘जय श्री राम’ कहने वालों को (निशाचर) राक्षस कह रहे हैं। रामभक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए