लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली पशुपालन इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन’ की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर बाजार क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है।

पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए। इनमें से 100 नमूने गाजीपुर बाजार में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे। सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा नहीं फैला है।’’

सिंह ने बताया कि इसके अलावा, बगुलों के चार नमूने हस्तसाल पार्क से लिए गए थे और इनमें संक्रमण की पुष्टि होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि ये नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला से भोपाल भेजे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में छह जनवरी से करीब 850 पक्षियों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि मयूर विहार फेज-3, संजय झील और द्वारका सेक्टर नौ से लिए गए 10 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरां के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब दो ही दिन पहले पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए