सोनोवाल सरकार के विरोध में नहीं, पक्ष में है लहर: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:09 IST2021-02-19T20:09:38+5:302021-02-19T20:09:38+5:30

Not against Sonowal government, wave in favor: Jitendra Singh | सोनोवाल सरकार के विरोध में नहीं, पक्ष में है लहर: जितेंद्र सिंह

सोनोवाल सरकार के विरोध में नहीं, पक्ष में है लहर: जितेंद्र सिंह

बारपेटा (असम), 19 फरवरी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जोर दिया कि असम में सत्ता विरोधी लहर नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सतत विकास कार्यों के चलते सर्बानंद सोनोवाल सरकार के पक्ष में लहर चल रही है।

बारपेटा में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि असम की सोनोवाल सरकार ने हिंसा एवं उग्रवाद को समाप्त किया है और राज्य में पिछले पांच वर्षों में गोलीबारी और धमाके जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा अक्सर नहीं होता लेकिन असम में हो रहा है। यहां कोई सत्ता विरोधी-लहर नहीं है। तथ्य यह है कि सोनोवाल सरकार के पक्ष में लहर चल रही है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग पहले ही सोनोवाल सरकार की वापसी के लिए मतदान करने का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस सरकार ने भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन दिया है। लोगों को इस बात का अहसास है। उन्हें इस बात का अहसास है कि उनका व उनके बच्चों को भविष्य सोनोवाल सरकार के तहत सुरक्षित है। जनता चाहती है कि इन विकास कार्यों को अगले पांच साल के लिए भी जारी रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Not against Sonowal government, wave in favor: Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे