लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक भी पोस्टिंग आलम को पैसे, तोहफे दिये बिना नहीं हुई: सिद्धू की पत्नी ने लगाया आरोप

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम के साथ दोस्ती को लेकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में एक भी अधिकारी की तैनाती आलम को ‘पैसे, तोहफे’ दिये बिना नहीं हुई।

सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने भी सिंह पर निशाना साधा जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन पर पलटवार किया।

सिद्धू की पत्नी के आरोपों से एक दिन पहले पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि कई साल से सिंह से मिलने आती रहीं पाकिस्तानी पत्रकार का क्या पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कोई संबंध है।

पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब में एक भी पदस्थापना अरूसा आलम को पैसे या तोहफे दिये बिना नहीं हुई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में भी कोई तैनाती आलम की सहमति के बिना नहीं हुई और पाकिस्तानी पत्रकार सारा धन लेकर चली गयीं।

सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने शुक्रवार को आलम की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा की। इस बारे में पूछे गये सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि यह पुरानी तस्वीर है।

मुस्तफा ने आलम की पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व पुलिस महानिदेशक के साथ तस्वीर साझा की थी जिस पर सिंह ने मुस्तफा को आड़े हाथ लिया। इसके जवाब में ठुकराल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीर साझा कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?