अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 10, 2021 11:05 IST2021-08-10T11:05:42+5:302021-08-10T11:05:42+5:30

Not a single new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, 10 अगस्त अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 7,546 है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी पांच लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी दक्षिण अंडमान जिले से है। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में सोमवार को दो लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,412 हो गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 4,52,587 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 3,03,869 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,08,174 लोगों को पहली खुराक और 95,695 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Not a single new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे