लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:59 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 28 जुलाई अंडमान और निकोबार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया। यहां महामारी के मामलों की संख्या 7,535 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 12 मरीज उपचाराधीन है जिनमें से 11 दक्षिण अंडमान में और एक-एक मरीज उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में संक्रमण का कोई भी मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान दो और मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 7,389 पर पहुंच गयी है। अंडमान और निकोबार में पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की भी मौत नहीं हुई है जिससे कोविड-19 के मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 4,36,240 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत है। अभी तक 2,84,771 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, दक्षिण अंडमान के जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अगस्त तक एक और हफ्ते के लिए जिले में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस संबंध में आदेश मंगलवार को जारी किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन जांच, निगरानी, इलाज, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की पांच चरणीय रणनीति पर लगातार जोर दे रहा है। आदेश के अनुसार, आवश्यक एवं गैर आवश्यक सामान बेच रही दुकानों को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक ही खुलने की अनुमति है। ऑटो, टैक्सी तथा जीप समेत सार्वजनिक परिवहन/बसें अधिकतम 90 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी।

जिम और योग संस्थान कोविड अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन करते हुए सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खुल सकते हैं। इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों के एकत्रित होने की अनुमति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos