लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:21 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 11 नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बृहस्पतिवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया, जिससे संक्रमितों की संख्या 7,665 बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस अवधि में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। द्वीपसमूह में फिलहाल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,527 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रशासन ने अब तक 6.11 लाख नमूनों की जांच की है।

वहीं, 2.94 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2.18 लाख लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

इस बीच, भाजपा नेता विशाल जॉली ने मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण से अपील की है कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से पूर्व की स्थिति वाली यातायात व्यवस्था बहाल की जाए और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों के लिए अंतर-द्वीप यात्रा प्रतिबंध में राहत दी जाए और नौकाओं की संख्या बढ़ाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह