लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:58 IST

Open in App

ईटानगर, चार फरवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,829 है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) एल जाम्पा ने बताया कि बुधवार को दो और लोग संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,764 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.61 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और 56 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमांग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 16,876 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है और प्रतिकूल असर के सात मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं