लाइव न्यूज़ :

मथुरा में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं मिला

By भाषा | Updated: June 25, 2021 09:52 IST

Open in App

मथुरा, 25 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इससे जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पहली बार राहत की सांस ली है वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने को कहा है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचनाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 जून की शाम को मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में कोविड-19 के लिए की गई नमूनों की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। पिछले दस दिनों में मथुरा में संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि मथुरा में 15 जून को कोरोना वायरस के पांच, 16 जून को एक, 17 जून को तीन, 18 जून को 11, 19 जून को तीन, 20 जून को दो और 21 से 23 जून तक प्रति दिन केवल एक-एक मामला ही सामने आया जबकि 24 जून को कोई मरीज नहीं मिला।

सिंह ने बताया कि मथुरा में अब तक कोरोना वायरस के कुल 20,227 मरीज आए, जिनमें से 19,790 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इनके अलावा 359 की मौत हो गई और 78 का अब भी इलाज चल रहा है।

संक्रमण का एक भी मामला न आने की उपलब्धि पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वास्थ्य, नगर निगम और पुलिस विभाग आदि के सभी अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को बधाई देते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने को कहा है क्योंकि जरा-सी ढिलाई से भी यह परिणाम पलट सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है