लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों से लाभ एक भी नहीं, नुकसान कई सारे: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसम्बर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों से किसानों को किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा जबकि नुकसान बहुत सारे होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के अनुसार इन कानूनों के जरिये किसान मंडियों के बाहर अपनी उपज बेचने में सक्षम होंगे, लेकिन उन्हें मंडियों के बाहर अपनी फसल का आधा दाम ही मिलता है, तो यह किस तरह का फायदा है।

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आये किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग चार सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं।

केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने आंदोलनकारी किसानों का मजबूती के साथ समर्थन किया है। इस महीने के शुरू में केजरीवाल सिंघू बॉर्डर भी गये थे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का कहना है इन कानूनों से किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा पर फायदा क्या होगा? वे कहते हैं अब किसान मंडी के बाहर कहीं भी फसल बेच पाएगा। लेकिन मंडी के बाहर तो आधे दाम में फसल बिकती है? ये “फायदा” कैसे हुआ? सच्चाई ये है कि इन क़ानूनों से ढेरों नुकसान हैं और एक भी फायदा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र