लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में लगातार चौथे दिन कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: March 15, 2021 12:23 IST

Open in App

ईटानगर, 15 मार्च अरुणाचल प्रदेश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 16,840 पर स्थिर है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि इस समय अरुणाचल प्रदेश में तीन उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से दो मरीज तिरप जिले में हैं जबकि एक मरीज चांगलांग जिले का है।

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में संक्रमित हुए 16,840 मरीजों में से 16,781 ठीक हो चुके हैं जबकि 56 मरीजों की मौत हुई है।

डॉ.जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 4,10,101 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिनमें से 108 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक राज्य में 52,388 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को- टीकाकरण अभियान चला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित