लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं, पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा: नारायणसामी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:54 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, 30 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी ने मंगलवार को कहा कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के जीतने की स्थिति में अगर उनसे फिर से मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की जाती है तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे और इस केंद्रशासित प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब हाल ही में कांग्रेस ने अपने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की तो इसमें उनका नाम नहीं था।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्योंकि चुनाव संबंधी कार्यों एवं कार्यक्रमों को लेकर उन्हें समन्वय का काम करना है।

पुडुचेरी में सभी 30 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।

नारायणसामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि इस चुनाव का मुख्य मुद्दा पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने से जुड़ा है और इस चुनाव में कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है, जबकि भाजपा के घोषणापत्र में इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया है।

उनके मुताबिक, पुडुचेरी को 15वें वित्त आयोग में शामिल करने, विरासत में मिले कर्ज को माफ करने तथा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट रूपी परीक्षा को खत्म करने की मांग अन्य प्रमुख मुद्दे हैं।

उन्होंने दावा किया कि अगर पुडुचेरी में भाजपा सत्ता में आती है तो इस केंद्रशासित प्रदेश की खुद की पहचान खत्म हो जाएगी।

नारायणसामी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार की शक्तियां लेकर उपराज्यपाल को दे दी गईं। अब दिल्ली सरकार शक्तिहीन हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को लोगों को इस मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर क्या वह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी फिर से संभालेंगे तो नारायणसामी ने ‘न’ में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के बारे में विधायक फैसला करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए 24 घंटे काम करूंगा।’’

पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन के तहत कांग्रेस 14, द्रमुक 13, भाकपा एक और वीसीके एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित