लाइव न्यूज़ :

उत्तर रेलवे ने पहलवान सुशील कुमार के निलंबन का आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई उत्तर रेलवे ने कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार के निलंबन का मंगलवार को एक आदेश जारी किया।

सुशील को दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है जिसके बाद रेलवे ने यह आदेश जारी किया।

ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार और उसके सहयोगी अजय को बाहरी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र से 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय एक पहलवान की मौत में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक, कुमार 2015 से दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे और स्कूल स्तर पर खेल के विकास के लिए छत्रसाल स्टेडियम में एक विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात थे।

अधिकारियों ने बताया कि सुशील को 2020 में सेवा विस्तार मिल गया था और उन्होंने इसे 2021 के लिए बढ़ाने के वास्ते आवेदन किया था जिसे दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया था और उनके कागजात उनके मूल विभाग उत्तर रेलवे के पास भेज दिये थे।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा, ‘‘अब, सुशील कुमार जेएजी/ (तदर्थ) आईआरटीएस को (डीएंडए) नियम, 1968 के नियम 5(2) के अनुसार हिरासत की तारीख यानी 23 मई, 2021 से निलंबित माना जाता है और अगले आदेश तक यह निलंबन जारी रहेगा।’’

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी जघन्य अपराधों में लिप्त पाया जाता है, तो उसे आमतौर पर मामला चलने तक निलंबित कर दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच