लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण करवाने वाली 120 साल की महिला को उत्तरी सैन्य कमांडर ने सम्मानित किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:35 IST

Open in App

उधमपुर (जम्मू कश्मीर), 21 मई जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दूर-दराज के एक गांव में आगे बढ़कर कोविड—19 का टीका लगवाकर लोगों के लिये प्रेरणा का स्रोत बन गईं 120 साल की एक महिला को उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शुक्रवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया ।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों में कोविड—19 निरोधक टीका लगवाने को लेकर हिचक के वातावरण के बीच 120 साल की ढोली देवी ने 17 मई को स्वयं को टीका लगवाया, जिसने स्थानीय लोगों की सोच में बदलाव ला दिया ।

अधिकारी ने बताया, ''महामारी के इस दौर में ढोली देवी आशा की उम्मीद बनी हैं और पूरा गांव अब उनसे प्रेरित होकर स्वेच्छा से टीकाकरण के लिये आगे आया है ।''

देवी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह 120 साल की हैं और उन्होंने टीका लगवाया है तथा उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुयी है ।

उनके पौत्र चमनलाल ने बताया, ''उन्होंने इस उम्र में टीका लगवाया है । उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुयी और बुखार भी नहीं आया । उनकी सबसे टीका लगवाने की अपील है।''

उनके इस कदम से प्रभावित होकर कारगिल युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल जोशी, जिले के डुडु तहसील के गर कटियार गांव में ​स्थित ढोली देवी के आवास पर गये । स्थानीय लोगों एवं शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया ।

सैन्य अधिकारी ने कहा कि देवी ने अकेले पूरे गांव को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिये प्रेरित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया