लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर की युवती का एक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:48 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश) 20 मई नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र में रह रही पूर्वोत्तर की एक युवती ने पुलिस में एक युवक के विरूद्ध शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करायी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि यहां रह रही पूर्वोत्तर राज्य असम की एक युवती का आरोप है कि लोकेश नामक एक व्यक्ति ने संपर्क में आने के बाद अपने को कुंवारा बताकर उसके साथ दोस्ती की तथा वह शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।

पांडे का कहना है कि युवती के अनुसार लोकेश ने उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया और बाद में युवती ने जब शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा, इसी बीच युवती को पता चला कि लोकेश शादीशुदा है। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो, आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना नॉलेज पार्क में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब