लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का दौर खत्म होने के बाद पूर्वोत्तर सबसे पसंदीदा पर्यटन गंतव्य होगा: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी समाप्त होने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र सबसे पसंदीदा पर्यटन और व्यापार गंतव्य बनकर उभरेगा और घूमने-फिरने के शौकीन लोग विदेशी स्थानों के बजाय इस क्षेत्र में पर्यटन के लिए आना पसंद करेंगे।

‘पूर्वोत्तर महोत्सव’ के आठवें संस्करण को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र अपने विपुल प्राकृतिक और मानव संसाधन की मदद से भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आर्थिक विकास के ‘नये इंजन’ के रूप में काम करेगा और यह अपेक्षाकृत महामारी से कम प्रभावित रहते हुए यूरोपीय पर्यटन स्थलों तथा दुनिया के अन्य दूसरे हिस्सों का विकल्प बनकर उभरा है जहां वायरस का प्रकोप अधिक है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के संसाधनों के उपयोग के बारे में युवाओं को प्रोत्साहित करने की बात की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने पूर्वोत्तर के व्यंजनों को दुनियाभर में बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर