कोविड-19 के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे पूर्वोत्तर के राज्य : जितेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:58 IST2020-12-26T22:58:45+5:302020-12-26T22:58:45+5:30

Northeast states will play important role after Kovid-19: Jitendra Singh | कोविड-19 के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे पूर्वोत्तर के राज्य : जितेन्द्र सिंह

कोविड-19 के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे पूर्वोत्तर के राज्य : जितेन्द्र सिंह

गुवाहाटी, 26 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के बाद के भारत में पूर्वोत्तर के राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूरा देश व्यापार उद्यमिता, स्टार्ट-अप और आजीविका के अवसरों के लिए क्षेत्र की ओर रूख करेगा।

सिंह ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर स्वयं को शेष भारत के लिए विकास और कोविड-19 प्रबंधन के मॉडल के रूप में पेश कर रहा है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य कोविड-19 के बाद के भारत में मुख्य भूमिका में होंगे और पूरा देश व्यापार उद्यमिता, स्टार्ट-अप और आजीविका के अवसरों के लिए क्षेत्र की ओर रूख करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Northeast states will play important role after Kovid-19: Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे