लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर अंतरिक्ष उपयोग केंद्र बाढ़ नियंत्रण में सहायक साबित हो रहा:अमित शाह

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि इसरो की शाखा पूर्वोत्तर अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईएसएसी) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के जरिए बाढ़ नियंत्रण में सरकार की मदद कर रही है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर में एक नया बड़ा प्रयोग शुरू किया गया है, जहां एनईएसएसी के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान का दोहन करने के लिए एक इकाई गठित की गई। एनईएसएसी की स्थापना अंतरिक्ष विभाग और पूर्वोत्तर परिषद द्वारा की गई थी।

उन्होंने कहा, ''हमने पिछले साल से अग्रिम योजना बनाकर आपदा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शुरू किया है।''

गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में अक्सर ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ आती है, लेकिन वहां की स्थलाकृति ऐसी है कि बाढ़ आने से पहले नदी के पानी को हजारों हेक्टेयर की झील में स्थानांतरित करना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि अगर झील बन जाए तो बाढ़ की संभावना 40 फीसदी कम हो जाएगी।

शाह ने कहा, ''एनईएसएसी इस प्रकार के स्थान को तलाशने के लिए काम कर रहा है और यह सफल भी रहा है। अब तक ऐसे 19 स्थान पाए गए हैं, जहां बड़ी झीलें बनाई जाएंगी और वहां पानी भेजने के लिए ऊर्जा का उपयोग नहीं किया जाएगा क्योंकि पानी स्थलाकृति के माध्यम से वहां पहुंच जाएगा। यह एक नई शुरुआत है और हमने इसमें एक कदम और आगे बढ़ाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा