लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में तीर्थ स्थलों के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:52 IST

Open in App

मथुरा, सात अप्रैल पूर्वोत्तर रेलवे जून के अंत तक मथुरा और उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जल्द ही दो विशेष ट्रेनें शुरू करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इज्जतनगर संभाग के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने वीडियो-लिंक के माध्यम से संवाददाताओं को बताया “दोनों ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत होंगे।”

अधिकारी ने कहा कि हर यात्री के लिए कोविड-19 मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि राम नगर-आगरा फोर्ट ट्राई-वीकली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 05055/05056) 11 अप्रैल को उत्तराखंड के राम नगर से शुरू होगी।

अधिकारी ने कहा कि ट्रेन की समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 05056 राम नगर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 07.50 बजे शुरू होगी। यह अगले दिन सुबह 06.55 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि वापसी की यात्रा के लिए, 12 अप्रैल को ट्रेन नंबर 05055 आगरा किले से रात के 08.40 बजे रवाना होगी और यह प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। यह अगले दिन सुबह 07.20 बजे राम नगर स्टेशन पहुंचेगी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों स्पेशल ट्रेनें 30 जून तक चलेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे ने महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?