लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर को और आयुष कॉलेजों की जरूरत, समर्थन को तैयार केंद्र : सोनोवाल

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 सितंबर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर में और आयुष कॉलेज खोले जाने चाहिए और केंद्र इस पहल का समर्थन करने को उत्सुक है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने नए आयुष कॉलेज स्थापित करने के लिए राज्यों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ा दी है।

केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री ने कहा, “पूर्वोत्तर राज्यों में अधिक आयुष शिक्षण महाविद्यालयों की आवश्यकता है।… पहले राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत, ऐसे कॉलेज खोलने के लिए राज्य सरकारों को 9 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये कर दिया गया है। राज्य इस अवसर का लाभ उठाने के लिए एनएएम दिशानिर्देशों के अनुसार भूमि और मानवशक्ति की पहचान कर सकते हैं।”

सोनोवाल ने यहां 'आयुष प्रणालियों में विविध और शानदार करियर: पूर्वोत्तर में शिक्षा, उद्यमिता और रोजगार पर नजर' विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में कुछ ही आयुष कॉलेज हैं और पारंपरिक दवाओं को केवल अधिक योग्य चिकित्सकों को उपलब्ध कराकर ही लोकप्रिय बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने यहां के सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज को 'उत्कृष्टता केंद्र' के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये तक की सहायता को सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है।

सोनोवाल ने कहा कि केंद्र स्नातक आयुष शिक्षण कॉलेजों के उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये और पूर्वोत्तर में स्नातकोत्तर संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 6 करोड़ रुपये प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे