लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्व मानसून: स्टालिन ने तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:08 IST

Open in App

चेन्नई, छह नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को राज्य के शीर्ष अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें लगातार बारिश के मद्देनजर सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उत्तर पूर्व मानसून पिछले एक पखवाड़े से तमिलनाडु में सक्रिय है जिससे भारी बारिश हो रही है। सरकार ने बताया है कि इस अवधि के दौरान 41 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

बंगाल की खाड़ी में नौ नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

यहां एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों को जल निकायों पर नजर रखने, निचले इलाकों और नदी के किनारों की निगरानी, राहत गतिविधियों का त्वरित कार्यान्वयन और राहत शिविरों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिये गये है।

इसमें कहा गया है कि जनवरी से अब तक तमिलनाडु में 969.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 706 मिमी से 37 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारत अधिक खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला