लाइव न्यूज़ :

उत्तरी-पूर्वी मानसून : तमिलनाडु में सामान्य से 68 प्रतिशत ज्यादा बारिश

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:47 IST

Open in App

चेन्नई, 20 नवंबर उत्तरी-पूर्वी मानसून के कारण तमिलनाडु में इस बार सामान्य से 68 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है और पिछले 24 घंटों में तीन लोगों तथा 300 से ज्यादा मवेशियों की मौत हुई है। सरकार ने शनिवार को उक्त जानकारी दी।

सलेम के मेत्तुर समेत राज्य के जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। मेत्तुर कावेरी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित जिलों की पानी की जरूरत पूरा करता है।

विल्लुपुरम में थेनपेन्नाई नदी और कांचीपुरम में पलार नदी उफान पर हैं।

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचन्द्रन ने राज्य में एक अक्टूबर से अभी तक 518.99 मिलीमीटर बारिश हुई है जो इस अवधि में होने वाली सामान्य बारिश से 68 प्रतिशत ज्यादा है।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, पिछले 24 घंटों में राज्य के 37 जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 39.91 मिमी बारिश तिरुपतुर जिले में हुई है।

थेनपेनाई नदी के उफान पर होने के कारण विल्लुपुरम में 18,500 हेक्टेयर खेतों में पानी भर गया है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है।

जिले में करीब 10,000 लोग 220 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

पड़ोसी कुड्डालोर जिले में 4,000 लोग राहत शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों में कृष्णागिरि और तिरुवनामलाई जिलों में तीन लोगों की मौत हुई है।’’ उन्होंले बताया कि 368 मवेशी भी मरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos